भागलपुर, नवम्बर 21 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बांका में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय फ्री स्टाइल बालक कुश्ती प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्गों में भागलपुर के बेटों ने चार मेडल जीते। इसमें दो गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। यह जानकारी भागलपुर जिला कुश्ती संघ के सचिव ब्रजेश कुमार ने दी। अंडर-14 बालक फ्री स्टाइल में भागलपुर के अभिषेक कुमार ने 57 किलोभार वर्ग में स्वर्ण पदक, अंडर-14 में अखिलेश कुमार यादव ने 65 किलोभार वर्ग में स्वर्ण पदक, अंडर-14 के राजीव नंदन ने 40 किलोभार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। अंडर-17 में भागलपुर के अंकित तांती 51 किलोभार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। अन्य खिलाड़ियों ने राजा कुमार, प्रीतम कुमार, चंदन कुमार, गौरव कुमार, राजकुमार, उमर अंसारी, आयुष, पीयूष कुमार, दिव्यांशु कुमार, फिरदौस आलम, सलाम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.