भागलपुर, फरवरी 10 -- भागलपुर। फाइलेरिया के खिलाफ जिले में अभियान मंगलवार से शुरू हो गया है। इस अभियान में जिले के 34 लाख लोगों को खिलाई जाएगी। ताकि फाइलेरिया से बचाव हो सके। अभियान की शुरुआत समीक्षा भवन से की गई। समीक्षा भवन में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्नमूलन कार्यक्रम में डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी और डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने फाइलेरिया निरोधक दवाई ली। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर डीइसी और एल्बेंडाजोल खिलाएंगी। दो साल से कम, गर्भवती व गंभीर रूप से बीमार को दवा नहीं लेनी है। अभियान की मॉनिटरिंग के लिए दो दर्जन से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों की टीम लगाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...