भागलपुर, अक्टूबर 6 -- भागलपुर। राज्य सरकार ने तीन साल पूरे कर चुके तीन पदाधिकारियों का तबादला किया है। एडीएम (विधि-व्यवस्था) महेश्वर प्रसाद सिंह को एडीएम (विभागीय जांच) बेगूसराय बनाया गया है। उनकी जगह दरभंगा में तैनात एडीएम (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन को लाया गया है। वरीय उप समाहर्ता कुमार मिथिलेश प्रसाद सिंह को बांका और चंदा भारती को बायसी (पूर्णिया) का अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...