भागलपुर, नवम्बर 15 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर में एनडीए ने अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। सभी सात सीट एनडीए की झोली में आ गई। इसमें भाजपा और जदयू को 3-3 सीटें मिलीं। विधानसभा चुनाव में पहली बार लोजपा का खाता भी खुला। लोजपा ने नाथनगर सीट राजद से छीन ली। भाजपा को इस बार भी तीन सीट हासिल हुई लेकिन दो सीटों पर नया चेहरा मिला। भागलपुर की सीट कांग्रेस से भाजपा के रोहित पांडेय ने छीन ली। रोहित को 1,00,770 वोट मिले। उन्होंने 13,474 वोटों के अंतर से हराया। पीरपैंती में भाजपा ने पहली बार मुरारी पासवान को उतारा और वह बड़े अंतर से जीतने में सफल रहे। जदयू को 2020 के मुकाबले एक सीट का इजाफा हुआ। कहलगांव सीट पिछली बार भाजपा के पास थी। इस बार सीट शेयरिंग में यह सीट जदयू के पास गई और शुभानंद मुकेश ने जीत हासिल की। इस तरह से महागठबंधन का भागलपु...