मुंगेर, जनवरी 9 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर मुंगेर रेलखंड के बीच सफियासराय स्थित एलसी गेट नंबर वन पर वाहन के टक्कर की घटना के बाद मालदा मंडल प्रशासन सकते में हैं। समपार फाटकों का मेंटनेंस, सुरक्षा मानकों की काउंसिलिंग सहित अन्य सुरक्षा पहलुओं पर जोर देने के लिए पूर्व रेलवे मालदा मंडल (हेडक्वार्टर) के एओएम सुधीर कुमार सिंह जमालपुर पहुंचे, तथा भागलपुर कियूल रेलखंड के बीच एलसी गेट पर तैनात कर्मचारियों के बीच काउंसिलिंग की। उन्होंने कहा कि भागलपुर कियूल रेलखंड के बीच बहुत कम संख्या में समपार फाटक है। शेष जगहों पर बड़ी तेजी से एलएचएस, सबवे आदि का निर्माण किया जा रहा है। जमालपुर के निकट दशरथपुर में समपार फाटक की मेंटनेंस, कर्मचारियों की सजगता और सक्रियता, सुरक्षा मानकों जैसी पहलुओं पर विशेष काउंसिलिंग की गयी है। ताकि किसी भी अप्रिय घटना-द...