भागलपुर, दिसम्बर 17 -- बिहार भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल को भागलपुर के प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर अकबरनगर में हर्ष का माहौल है। मुख्य पार्षद के प्रतिनिधि अंजीत कुमार तथा भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा ने उन्हें शुभकामनाएं दी। मौके पर प्रभाकर कुमार सिंह, पीयूष वत्स, संबित कुमार, ओमदत्त चौधरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...