भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर : 61 केंद्रों पर आज अंग्रेजी विषय की मैट्रिक परीक्षा भागलपुर । जिले के 61 मैट्रिक परीक्षा केद्रों पर सोमवार को दो पालियों में अंग्रेजी की परीक्षा शुरू हुई। पहली पाली में 22 हजार से अधिक परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुई परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में 44 हजार से अधिक परीक्षार्थी दो पाली में शामिल होंगे। अबतक परीक्षा से 900 से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित हो चुके हैं। कल मंगलवार को उच्च गणित व अर्थशास्त्र जैसे एच्छिक विषय की परीक्षा होगी। वहीं परीक्षा का समापन 25 फरवरी को होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...