भागलपुर, फरवरी 6 -- भागलपुर : 40 दिन बाद भी नीरज हत्याकांड में पुलिस के हाथ नहीं लगे सुराग भागलपुर। नीरज हत्याकांड में 40 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर सकी है। जोगसर थाना क्षेत्र के खरमनचक में 28 दिसंबर को नीरज का शव पानी की टंकी से बरामद किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर उसकी हत्या करने की बात सामने आई थी। मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया था। कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। दो दर्जन लोगों से पूछताछ की गई पर हत्याकांड का खुलासा करने को लेकर कोई पुख्ता सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.