भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर। अवर प्रादेशिक नियोजनालय एक निजी कंपनी में रोजगार के लिए 23 फरवरी से प्रत्येक प्रखंडों में नियोजन कैम्प लगा रहा है। पहले दिन सुल्तानगंज में कैंप लगाया जाएगा। बल्ब एसेंबली, सोलर डिपार्टमेंट और सीएनसी ऑपरेटर के लिए रिक्त 225 पदों पर योग्य युवकों का नियोजन किया जाएगा। सहायक निदेशक नियोजन ने बताया कि कैम्प में भाग लेने के लिए आवेदकों को नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। शिविर में आवेदकों का चयन नियोजक के मापदंडों के अनुसार की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...