भागलपुर, अप्रैल 25 -- भागलपुर। सबौर रेलवे स्टेशन पर धक्का देने से हुई युवती के मौत मामले में परिजन मुआवजा लेने के लिए दावा करेगें। रेलवे यात्रियों को आरक्षण कराने पर ट्रैवल बीमा देता है। मृतका ने अपने फोन से टिकट कराई थी। आनलाइन टिकट के आधार पर अब परिजन 18 लाख यात्री बीमा का क्लेम करेंगे। मृतका के मामा जोगा पंडित ने बताया कि रेलवे यात्रा बीमा 10 लाख और यात्री बीमा पर 8 लाख रुपए देता है। टिकट पर बीमा का विकल्प लिया गया है। उसी आधार पर रेलवे पर क्लेम किया जाएगा। मामले पर पूर्व रेलवे के सीपीआरओ अक्षत मलिक ने बताया कि रेलवे यात्रा बीमा देता है। किसी दुर्घटना के समय के हालात अलग होते हैं। लेकिन सबौर में युवती के साथ की घटना अपराध से जुड़ी है। जिस पर एफआईआर भी हुई है। पुलिस की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.