भागलपुर, फरवरी 18 -- भागलपुर : होली स्पेशल बनकर चलेगी भागलपुर - गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस भागलपुर । पिछले छह साल से भागलपुर से गांधीधाम तक चलने वाली भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस का 09 मार्च से संचालन बंद करने का निर्णय लिया गया था। इस संबंध में दिसंबर को रेलवे बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर चीफ पैसेंजर ट्रांस मैनेजर काशी राजकुमार ने पूर्व रेलवे के प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर को पत्र लिखकर टिकट बुकिंग पर 09 मार्च से रोक लगाने के लिए कहा था। लेकिन होली में भीड़ को देखते हुए इस ट्रेन के संचालन में विस्तार किया गया है। ट्रेन होली स्पेशल बनकर चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.