भागलपुर, अप्रैल 29 -- भागलपुर। जिले के विभिन्न प्राथमिक तथा प्रारंभिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क पुस्तक वितरण की शुरुआत कर दी गई है। स्कूलों में पुस्तक वितरण समारोह आयोजित कर बच्चों के माता-पिता तथा उनके अभिभावकों की उपस्थिति के बीच छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित किये जाने को लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने निर्देश जारी किया है। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों तथा प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है। विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार दो मई तक लगातार समारोह आयोजित कर सभी बच्चों को किताबें बांट दिये जाने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.