भागलपुर, जनवरी 13 -- भागलपुर। भोर में मध्यम कोहरा छाए रहने के बाद सूरज चमका। सुबह से ही चमकी धूप ने लोगों को गुनगुनी धूप का एहसास करा दिया। वहीं रात के सेहत में थोड़ा और सुधार हो गया। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि अभी 15 जनवरी तक सूरज की चमक के बीच दिन का मौसम शुष्क तो रात में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.