भागलपुर, जुलाई 7 -- भागलपुर। सावन की पहली सोमवारी पर शहर में स्थित धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा कड़ी रहेगी। इसको लेकर पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है। एसएसपी हृदय कांत ने शिवालयों के पास पर्याप्त संख्या में महिला और पुरुष पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष नजर रखने को कहा गया है। बूढ़ानाथ, शिवशक्ति मंदिर, भूतनाथ सहित अन्य शिवालयों और धार्मिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा की व्यवस्था रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.