भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर : समक्षता परीक्षा पास शिक्षकों की काउंसलिंग छह से भागलपुर । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सक्षमता परीक्षा तीन और चार के प्रकाशित परीक्षाफल के अनुसार काउंसलिंग की तैयारी शुरू हो गई है। डीआरसीसी बरारी में छह से 11 फरवरी तक काउंसिलिंग होगी। वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पांच चरणों में दिनभर चलेगी। जिला शिक्षा कार्यालय से काउंसलिंग के लिए कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है। शिक्षकों का आधार सत्यापन भी किया जाएगा। इससे संबंधित अधिसूचना जिला शिक्षा कार्यालय ने बुधवार दोपहर को जारी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...