भागलपुर, जुलाई 13 -- भागलपुर। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर एसएसपी हृदय कांत ने थानेदारों को निर्देश दिया है। उन्होंने रोजाना जगह बदलकर वाहन चेकिंग का निर्देश दिया है। चेकिंग के दौरान वाहनों की डिक्की जांच का भी निर्देश दिया गया है। सुबह से रात तक किसी भी समय औचक जांच शुरू करने को कहा गया है। पुलिस मुख्यालय ने भी शराब और हथियार तस्करी पर रोक को रोजाना वाहन चेकिंग कराने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.