भागलपुर, नवम्बर 29 -- भागलपुर : संगोष्ठी में कम संख्या में पहुंचे अभिभावक भागलपुर। जिले के दो हजार से अधिक सरकारी विद्यालयों में शनिवार को हर बच्चा होगा अब स्कूल का हिस्सा तथा निपुण बनेगा बिहार हमारा दोनों थीम पर अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी हो रही है। कई विद्यालयों में अभिभावकों की संख्या अच्छी रही तो कहीं संगोष्ठी में अभिभावक पहुंचे ही नहीं। शिक्षकों ने बताया कि पोषक क्षेत्र में बच्चों के माता पिता मजदूरी करते हैं। धान की कटाई के कारण अभिभावक नहीं पहुंचे। बच्चों को स्कूल पहुंचाकर व घरों में ताला लगाकर माता पिता काम के सिलसिले में बाहर निकल गए। शिक्षकों ने बताया कि संगोष्ठी के संदेश को अभिभावकों को बाद में बुलाकर प्रेषित कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.