भागलपुर, जनवरी 2 -- भागलपुर । शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अनुसार शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के नामांकन को लेकर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 31 जनवरी तक चलेगी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन को लेकर ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण होगा। दो फरवरी तक पंजीकृत छात्रों का सत्यापन होगा। छह फरवरी को स्कूल का आवंटन बच्चों को कर दिया जाएगा। फिर सात से 21 फरवरी तक चयनित छात्रों का विद्यालय में प्रवेश होगा। शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत नामांकन कमजोर वर्ग और अलाभकारी समूह के बच्चों का होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.