भागलपुर, दिसम्बर 18 -- भागलपुर। नगर निगम का प्रतिदिन चलने वाला अतिक्रमण हटाओ अभियान गुरुवार को भी जारी है। निगम के अतिक्रमण दस्ते ने जिला पुलिस बल के सहयोग से सड़क किनारे लगी सब्जी, फल और अन्य ठेला खोमचों वालों को हटाया। निगम की गाड़ी स्टेशन चौक, जीरोमाइल होते हुए नया बाजार, आदमपुर चौक और तिलकामांझी चौक तक दौड़ी। इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानें और अन्य अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...