भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर : शराब तस्करी में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही पुलिस भागलपुर। शराब तस्करी में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक को पुलिस खंगाल रही है। बरारी पुलिस ने खगड़िया और भागलपुर के रहने वाले तस्कर को 546 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। झारखंड से ट्रैक्टर में लदे पुआल के नीचे छिपाकर रखी शराब जब्त की गई। तस्करों ने जिनसे शराब खरीदी और जहां डिलीवरी की जानी थी उन लोगों की पहचान की जा रही है। पूछताछ में यह पता चला है कि शराब तस्करों के उस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...