भागलपुर, दिसम्बर 9 -- भागलपुर। जिले में चलाए गए दो दिवसीय विशेष अभियान में कुल 121 लोगों की गिरफ्तारी की गई। यह अभियान रेंज आईजी विवेक कुमार के निर्देश पर लंबित समन, एनबीडब्ल्यू, बीडब्ल्यू, इश्तेहार और कुर्की के निपटारे के लिए चलाया गया। पुलिस के अनुसार, अन्य कांडों में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपितों की संख्या 26 रही। अभियान के दौरान 75 वारंटियों की गिरफ्तारी, 98 वारंटों के साथ 1 कुर्की और 1 इश्तेहार का निपटारा किया गया। पुलिस ने एक कट्टा, एक मास्केट राइफल, एक कारतूस, लैपटॉप, ब्लूटूथ स्पीकर, लोहे का रॉड, छुरी, एक ई-रिक्शा समेत अन्य सामान बरामद की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...