भागलपुर, जनवरी 9 -- भागलपुर : विद्यालयों में पीएम के संबोधन का होगा प्रसारण भागलपुर । स्वामी विवेकानंद जयंती पर 12 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम को संबोधित किया जाएगा। प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन को सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चे दोपहर ढाई बजे देखेंगे। इसको लेकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर जिला शिक्षा कार्यालय को कहा कि विद्यालयों में प्रसारण को देखने के लिए व्यवस्था की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...