भागलपुर, मई 4 -- भागलपुर। भागलपुर पुलिस रेंज के पदाधिकारियों के कार्य की दूसरे चरण की समीक्षा शुरू हो गई है। आईजी विवेक कुमार अनुमंडलवार समीक्षा कर रहे हैं। थानेदार, सर्किल इंस्पेक्टर और डीएसपी के कार्य की समीक्षा की जा रही है। पहले चरण की समीक्षा में लापरवाही सामने आई थी जिसके बाद पदाधिकारियों को चेतावनी दी गई थी। दोबारा लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई करने की बात कही गई है। कांडों के निष्पादन, पर्यवेक्षण और प्रगति रिपोर्ट निर्गत करने, वारंट के निष्पादन और अपराधियों की गिरफ्तारी के बिंदुओं पर समीक्षा की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.