भागलपुर, जनवरी 2 -- भागलपुर। बीते 24 घंटे में रात का पारा 0.9 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा तो शुक्रवार की सुबह में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी करीब 20 से 25 मीटर की रही। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि न्यूनतम तापमान से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे से धूप हुई लेकिन सर्द पछुआ हवाओं के आगे बेअसर साबित हुआ। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि शनिवार को भी सुबह में कोहरा छाने के बाद हल्की धूप होगी। जबकि रात में कड़ाके की ठंड रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.