भागलपुर, नवम्बर 29 -- भागलपुर : मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर में अलर्ट भागलपुर । एक निजी कार्यक्रम में भागीदारी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को भागलपुर आ रहे हैं। भीखनपुर इलाके में कार्यक्रम के कारण कचहरी चौक, पुलिस लाइन, एमजी रोड समेत अन्य इलाके में सुरक्षा व्यवस्था चौकस दिखी। जगह-जगह बेरिकेटिंग की गई है। वहीं शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर तरीके से की गई है। सड़क पर यातायात भी व्यवस्थित है। शनिवार के कारण सड़क पर ट्रैफिक का लोड भी कम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...