भागलपुर, मई 12 -- भागलपुर। जगदीशपुर प्रखंड की खिरीबांध पंचायत में मुखेरिया गांव की किस्मत मंगलवार को चमकने वाली है। मुखेरिया गांव में पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कदम पड़ेंगे। इस गांव में पहली बार कोई मुख्यमंत्री आएगा। इसको लेकर सिर्फ गांव के ही नहीं, पंचायत के लोग भी गर्व महसूस कर रहे हैं। यहां सीएम के कार्यक्रम की तैयारी को देखने डीएम, एसएसपी, डीडीसी समेत तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों की टीम पहुंची हुई है। हेलीपैड से लेकर सड़क तक का काम डीएम स्वयं देख रहे हैं। डीएम दोपहर बाद इंडोर स्टेडियम भी जाएंगे। यहां हो रहे बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सीएम खिलाड़ियों से मिलने जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.