भागलपुर, दिसम्बर 15 -- भागलपुर। मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार ने सोमवार को भागलपुर का प्रभार ग्रहण कर लिया। उन्हें कमिश्नरी कार्यालय परिसर में ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में अवनीश कुमार ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने इसी शहर में नगर आयुक्त के रूप में वर्ष 2017 में काम किया। आठ साल बाद इसी शहर में आयुक्त का प्रभार संभाल रहा हूं। हालांकि कई मर्तबा भागलपुर आना-जाना लगा रहा। भागलपुर शहर का अच्छा विकास हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में भी स्थिति ठीक हुई है। बतौर आयुक्त, वे प्रगति यात्रा के दौरान हुई घोषणाओं का काम पूरा कराएंगे। वे भागलपुर और बांका जिले के प्रशासन से वहां चल रहे विकास कार्यों की जानकारी लेंगे और बांका में भी चल रही महत...