भागलपुर, सितम्बर 5 -- भागलपुर । ईद मिलादुन्नबी को लेकर शुक्रवार को शहर में जगह-जगह हजरत पैगंबर साहब के जन्मदिन को लेकर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। खानकाह-ए-शहबाजिया में जश्न-ए- मिलादुन्नबी का आयोजन हुआ। शहर के सभी मुस्लिम मोहल्लों से निकले जुलूस के दौरान नातिया कलाम पढ़ा गया। हाथ में इस्लामिक परचम लेकर लेकर एक दूसरे को पैगंबर के यौम ए पैदाइश की मुबारकबाद दे रहे थे। शाम में खानकाह स्थित नक्श-ए-कदम रसूल को गुस्ल दिया जाएगा। फिर शाहजहानी मस्जिद में हजरत पैगंबर साहब की मुए-ए-मुबाकर की जियारत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.