भागलपुर, दिसम्बर 5 -- भागलपुर। टीएमबीयू की महिला प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 47.60 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी मामले में आरोपियों की तलाश में भागलपुर पुलिस दूसरे राज्य जाएगी। घटना के मुख्य आरोपी राकेश पटेल को पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया है कि उसके गिरोह में महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और पंजाब के रहने वाले साइबर अपराधी शामिल हैं। अन्य आरोपियों के नाम सामने आने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम संबंधित राज्यों में पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.