भागलपुर, जुलाई 14 -- भागलपुर। जिले में चल रहे मतदात पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दाखिल फार्म दो दिन के अंदर शत-प्रतिशत रिसीव करने का निर्देश सभी बीएलओ को दिया गया है। इसको लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने संबंधितों को विशेष हिदायत भी दी है। सोमवार को कार्यालय कक्ष में तमाम एआरओ और सुपरवाइजरों के साथ ऑनलाइन मीटिंग में डीएम ने सभी विधानसभाओं की प्रगति जानी। सुपरवाइजरों ने बताया कि करीब 10 फीसदी मतदाताओं का पता ढूंढने में दिक्कत हो रही है। डोर-टू-डोर जाने के बाद भी ऐसे मतदाताओं का पता नहीं चल रहा है। इस पर वार्ड स्तर के समाजसेवियों की मदद लेने का आदेश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.