भागलपुर, जनवरी 3 -- भागलपुर। आगामी पांच जनवरी को भागलपुर आ रहे उप मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा के कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम से लेकर राजस्व विभाग तक आएंगे। वे पहले चार जनवरी को आने वाले थे लेकिन रविवार के कारण उनके कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़कर पांच जनवरी हो गई। टाऊन हॉल में व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है। कार्यक्रम दो चरणों में होगा। पहले चरण में आमलोगों से मिलेंगे, जबकि दूसरे चरण में विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक करेंगे। डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर राजस्व विभाग के पदाधिकारी लंबित आवेदनों की संख्या कम करने में लगे हैं। ई-मापी, म्यूटेशन, परिमार्जन प्लस, अभियान बसेरा आदि के लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.