भागलपुर, सितम्बर 6 -- भागलपुर। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी यानी छह सितंबर को शहर में भगवान अनंत का पूजन श्रद्धाभाव से किया जा रहा है। पूजा के बाद लोगों ने अनंत डोरा बांधा। मंदिरों में अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु की कथा हुई। शहर के हड़बड़िया काली मंदिर, बूढ़ानाथ मंदिर, अद्भुत बजरंग बली मंदिर, तिलकामांझी चौंक स्थित मंदिर सहित अन्य मंदिरों में अनंत पूजन किया गया। कथा के दौरान समुद्र मंथन किया गया। पात्र में घी, दूध, मधु, शक्कर एवं दही देकर पंचामृत बनाया गया। पंचामृत में शालीग्राम भगवान को स्नान कराया गया। फिर अनंतदेव का ध्यान कर पुरुषों ने दाएं एवं महिलाओं ने बांयीं हाथ में डोरा बांधा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.