भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर : बिना पैनिक बटन के नहीं चलेगा व्यवसायिक वाहन भागलपुर । जिले में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) और पैनिक बटन के बिना कोई भी व्यावसायिक वाहन सड़कों पर नहीं चल सकता। परिवहन विभाग ने पहले ही निर्देश दिए हैं कि वाहनों में वीएलटीडी और पैनिक बटन नहीं लगे होंगे तो फिटनेस प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा। लेकिन पिछले पांच माह से जिले में फिटनेस प्रमाण पत्र ही जारी नहीं किया जा रहा है। जिससे बस, ट्रक, टैक्सी, स्कूल वैन पर इसकी जांच नहीं हो पा रही है। अगस्त-सितंबर 2023 में मंत्रालय ने कॉमर्शियल वाहनों पर वीएलटीडी के लिए निर्देश जारी किया था। बिना इस उपकरण के फिटनेस और परमिट जारी करने पर रोक लगाने के लिए कहा गया था। मंत्रालय सड़कों पर चलने वाले सभी वाहनों की रफ्तार पर नजर रख रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...