भागलपुर, मई 27 -- भागलपुर। विक्रमशिला फीडर में मिरजानहाट चौक से लेकर वारिसलीगंज ठाकुरबाड़ी तक तार बदले जाने से मंगलवार को दोपहर में लोगों को परेशानी हुई। सहायक अभियंता जितेन्द्र कुमार ने बताया कि 5 बजे शाम तक वारसलीगंज मोहल्ले की बिजली बंद रहेगी। जबकि पूरा फीडर इस बीच में 2 घंटे बंद रहेगा। इधर, मंगलवार को पटल बाबू फीडर में गुड़हट्टा चौक से लेकर पनसल्ला चौक तक एलटी तार बदलने का काम शुरू किया गया। इससे सुबह 10 बजे से हुसैनपुर, मौलानाचक, मियां साहब का मैदान, नवाब बाग कॉलोनी, गनीचक, चमेलीचक मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम पांच बजे के बाद बिजली आने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.