भागलपुर, मार्च 24 -- भागलपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभों को प्रथम किस्त की राशि के रूप में 301.18 करोड रुपए का हस्तांतरण उनके खाते में किया गया। राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पटना से ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बटन दबाकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर भागलपुर के समीक्षा भवन में आयोजित कार्यक्रम में जगदीशपुर एवं शाहकुंड प्रखंड के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के पांच-पांच लाभुकों को प्रतीक के रूप में आवास की चाबी संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता ने प्रदान किया। इससे पहले चाबी एवं प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त निदेशक जनसंपर्क ने दीप जलाकर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.