भागलपुर, मई 15 -- भागलपुर। पॉलिटेक्निक कॉलेज के सेमेस्टर टू और फोर (ओबीई) परीक्षा 2025 (इवन) तथा सेमेस्टर टू-वन तथा फोर-सिक्स परीक्षा 2025 (इवन) (ओल्ड एंड न्यू सिलेबस) की परीक्षा चल रही है। इस बाबत बरारी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक भागलपुर की परीक्षा नियंत्रक डॉ मोनिका तुलस्यान ने बताया कि भागलपुर के करीब 1100 छात्रों का परीक्षा केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बांका में बनाया गया है। जबकि भागलपुर में बांका और पूर्णिया राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दोनों संस्थानों के करीब 2100 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.