भागलपुर, जनवरी 20 -- भागलपुर। जिले के आठ प्रखंडों में रिक्त 12 पैक्स का चुनाव 6 फरवरी को होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी। नामांकन गुरुवार को भी होगा। 24 और 27 जनवरी को संवीक्षा होगा। 29 जनवरी को नाम वापसी और प्रतीक आवंटन किया जाएगा। पैक्स चुनाव के नामांकन के लिए नाजिर रसीद कटा रहा है। यह जानकारी डीसीओ सतीश कुमार मिश्रा ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...