भागलपुर, फरवरी 10 -- भागलपुर। पीरपैंती के पूर्व भाजपा विधायक अमन कुमार पासवान सहित दो को आदर्श आचार संहिता केस में जेल भेजा गया। सुनवाई के दौरान कई तारीख पर पूर्व विधायक कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे। पूर्व विधायक के विरुद्ध कोर्ट ने नॉन बेलेबल वारंट जारी किया था। मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर करने के बाद उनकी बेल अर्जी को खारिज करते हुए एमपी-एमएलए के विशेष जज ने अमन पासवान सहित दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...