भागलपुर, नवम्बर 21 -- भागलपुर : पुराने कांड में फरार आरोपियों की होगी गिरफ्तारी भागलपुर। पहले घटित आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी हृदय कांत ने सभी थानेदार को निर्देश दिया है। हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर घटनाओं में शामिल अपराधियों को गिरफ्त में लेने को कहा गया है। थाना और पुलिस अनुमंडल स्तर पर तैयार फरारी पंजी के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी। गिरफ्तारी को लेकर आगे समीक्षा भी करने की बात एसएसपी ने कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...