भागलपुर, दिसम्बर 9 -- भागलपुर। भीखनपुर गुमटी नंबर दो, मिश्र टोला, नेकनाम शाह दरगाह लेन स्थित खेल मैदान पर वक्फ बोर्ड द्वारा प्रस्तावित जी प्लस-3 बहुमंजिला भवन निर्माण की योजना पर पटना हाईकोर्ट से रोक लगा दिए जाने के मामले में इशाकचक पुलिस मुस्तैदी से नजर रख रही है। यहां दो पक्षों के बीच तनाव जैसी स्थिति होने के अंदेशा पर कुछ पुलिसकर्मियों को सघन गश्त लगाने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश सुधीर कुमार सिंह और जस्टिस राजेश कुमार वर्मा की खंडपीठ ने मामले में राज्य सरकार से हलफनामा दाखिल करने को कहा है। साथ ही मामले में पांच जनवरी को अगली सुनवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...