भागलपुर, फरवरी 6 -- भागलपुर : नशीले पदार्थ के तस्करों के विरुद्ध चलेगा विशेष अभियान भागलपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशीले पदार्थ के तस्करों के विरुद्ध पुलिस विशेष अभियान चलाएगी। इसको लेकर एसएसपी प्रमोद कुमार ने सभी थानेदार को निर्देश दिया है। हाल के दिनों में जिले के अलग अलग थाना परिसर में आयोजित हुए एसएसपी और एसपी सिटी के जनसंवाद में सबसे बड़ा मुद्दा नशीले पदार्थ की तस्करी ही सामने आया है। आम लोग इसपर तुरंत रोक लगाने को लेकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यही वजह है कि पुलिस इसको लेकर गंभीर हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...