भागलपुर, फरवरी 11 -- भागलपुर : नशीले पदार्थ और हथियार तस्करों के गिरोह की तलाश भागलपुर। नशीले पदार्थ और हथियार तस्करों के गिरोह के सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है। गिरोह के दस सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेजा जा चुका है। मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र से सात और हबीबपुर थाना क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हथियार और बम बनाने का सामान बरामद किया गया। यह भी पता चला है कि ब्राउन शुगर की तस्करी से भी वे जुड़े रहे हैं। पुलिस को सूचना मिली है कि उस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं। एसएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.