भागलपुर, जनवरी 1 -- भागलपुर : नववर्ष पर पिकनिक स्पॉट पर जुटे सैलानी भागलपुर । नववर्ष को लेकर शहर में हर्ष और उल्लास का माहौल है। लोग एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं। लोग सुबह से ही भूतनाथ मंदिर, बूढ़ानाथ मंदिर, महर्षि मेंहीं आश्रम कुप्पा घाट समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं सैंडिस कंपाउंड, जय प्रकाश उद्यान, लाजपत पार्क समेत मॉल व अन्य जगहों पर पिकनिक के लिए पहुंच रहे हैं। शहर के कई लोग पिकनिक मनाने विक्रमशिला महाविहार कहलगांव, मंदार हिल बौंसी, ओढ़नी डैम बांका, अजगैवीनाथ मंदिर सुल्तानगंज समेत अन्य जगहों पर निकल गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.