भागलपुर, जून 17 -- भागलपुर। सरकारी नियमों को लेकर मंगलवार को नदियों में मछली मारने का काम बंद किया गया। इसको लेकर मत्स्य विभाग हरेक साल गाइडलाइन जारी करती रही है। जिला मत्स्य पदाधिकारी कृष्ण कन्हैया ने बताया कि 15 अगस्त तक गंगा और अन्य नदियों में मछलियों की शिकारमाही पर रोक लगाई गई है। मछली मारने पर रोक की वजह मछलियों का प्रजनन काल है। बारिश के दिनों में मछलियों के सेवन को लेकर डॉक्टर भी मना करते रहे हैं। इस अवधि में पंजीकृत मछुआरों को मुआवजा के रूप में निर्धारित राशि खाते में दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.