भागलपुर, दिसम्बर 13 -- भागलपुर। शहर में शनिवार को हवा की गुणवत्ता अच्छी नहीं रही। शहर के तिलकामांझी, कचहरी चौक, घंटाघर चौक, पटलबाबू रोड, स्टेशन चौक, खलीफाबाग व कोतवाली चौक इलाके की आबोहवा खराब रही। शहर का अधिकतम एयर क्वालिटी इंडेक्स 162 रहा। यह स्थिति 13 दिसंबर को देर रात से तड़के सुबह तक रही। धरती की सतह के पास वातावरण की ठंडी हवा जमा होने धूलकण की मात्रा बढ़ गई। हालांकि धूप निकलने के बाद दोपहर 12 बजे तक इंडेक्स 20 अंक कम हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...