भागलपुर, फरवरी 18 -- भागलपुर : देर रात और सुबह वाहन चेकिंग अभियान चलाया भागलपुर। पुलिस ने मंगलवार की देर रात और बुधवार की सुबह सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शहर के विभिन्न इलाके में पुलिस ने चौक चौराहों और मुख्य सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाया। सुरक्षा को ध्यान में रख, नशीले पदार्थ और अवैध हथियार तस्करी पर रोक को लेकर अभियान चलाया गया। एसएसपी प्रमोद कुमार ने सभी थानेदार को इस तरह का अभियान चलाने को कहा है। ग्रामीण इलाके में भी रोको-टोको और वाहन चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...