भागलपुर, जून 19 -- भागलपुर। जोगसर थाना क्षेत्र में घंटाघर के पास वरीय अधिवक्ता अभयकांत झा की पत्नी से आभूषण ठगी करने वाले आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। सोमवार की शाम फर्जी पुलिस बनकर चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस ने अभी तक दर्जन भर जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला है पर सफलता नहीं मिल सकी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से भागते हुए दिखे हैं पर उनकी बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर भी फर्जी होने की बात सामने आ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.