भागलपुर, फरवरी 10 -- भागलपुर। सोमवार से जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू हुआ। इस अभियान का उद्घाटन पूर्वाह्न 11 बजे समीक्षा भवन में डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने किया। इस मौके पर उन्होंने खुद ही फाइलेरिया से बचाव की दवा ली। इस मौके पर डीएम ने कहा कि जिले में घर घर जाकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जाएगी। सिर्फ दो साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बीमार बुजुर्गों को ये दवा नहीं लेनी है। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद, जिला वेक्टरबॉर्न डिजीज कंट्रोल पदाधिकारी डॉ. दीनानाथ, डीपीएम मणिभूषण झा आदि की मौजूदगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...