भागलपुर, दिसम्बर 16 -- भागलपुर। त्योहार समाप्त होते ही भागलपुर रेलवे स्टेशन पर अब सफर की जंग शुरू हो गई है। दीपावली और छठ पूजा के दौरान चलाई गईं पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन बंद होते ही दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरु और अन्य राज्यों की तरफ जाने वाली स्थायी ट्रेनों में टिकट के लिए यात्रियों के बीच हाहाकार मच गया है। आलम यह है कि लंबी दूरी की लगभग सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों में तत्काल कोटे के टिकट भी चंद मिनटों में खत्म हो जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...