भागलपुर, मई 17 -- भागलपुर। जिले में बीपीएससी टीआरई-थ्री के माध्यम से कुल 961 शिक्षकों को स्कूल आवंटन हुआ है। इस क्रम में 15 मई से ही शिक्षक आवंटित स्कूलों में योगदान करने लगे हैं। जिला शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 432 शिक्षकों ने स्कूलों में योगदान दे दिया है। वहीं अबतक जिलेभर से टीआरई-वन और टीआरई-टू में जिले को मिले कुल 25 शिक्षकों ने इस्तीफा दे दिया है। इसका कारण टीआरई-थ्री में उनका अपग्रेड होना और अपने गृह जिले के आसपास का जिला आवंटन होना है। इस बाबत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) देवनारायण पंडित ने बताया कि शिक्षकों को 31 मई तक स्कूलों में योगदान कर लेना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.